हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 घंटे में कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, बीजेपी ने मौजूदा सांसद का काटा टिकट, इस लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर

Lok Sabha Election 2024: जयपुर शहर लोकसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा के रामचरण बोहरा ने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को कुल 430626 मतों से हराया था। बता दें इस सीट पर 14 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है।

विज्ञापन

Lok sabha election 2024 (के.जे श्रीवत्सन): राजस्थान में लोकसभा के पहले चरण का चुनावी रण सज चुका है। जयपुर शहर राजस्थान की हॉट संसदीय सीट में से एक है। इस बार यहां से बीजेपी ने अपने सिटिंग सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पहले तो यहां सुनील शर्मा को टिकट दिया, फिर ऐलान के 24 घंटे बाद ही शर्मा को हटाकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को अपना उम्मीदवार बनाया।

यह है सीट का समीकरण

यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। अस्तित्व में आने के बाद अब तक इस सीट पर 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें केवल 3 बार ही कांग्रेस इस सीट से चुनाव जीती है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस बार गुलाबी शहर जयपुर की इस लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। साल 2019 में भाजपा के रामचरण बोहरा ने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को 430626 मतों से हराया था।

विज्ञापन

प्रत्याशियों के बारे में जानें

बीजेपी ने यहां से पहली बार ब्राह्मण महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस राजपूत वोट बैंक को अपने पक्ष में करने में जुटी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। बता दें मंजू शर्मा के पिता भवरलाल शर्मा जनसंघ के बड़े नेता रहे हैं। वह 5 बार हवामहल से विधायक रहे थे। महिला प्रत्याशी को टिकट देकर बीजेपी ने इस सीट से क्षेत्रीय समीकरणों के साथ आधी आबादी को साधने की कोशिश की है।

14 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक

जयपुर शहर लोकसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर राजपूत, वैश्य और ब्राह्मण आबादी है। सीट पर 14 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 2004 में भी इस सीट से चुनाव लड़े थे। उस समय उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें खाचरियावास राजस्थान के दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत के भतीजे हैं और राजपूत वोट बैंक पर अपना दबदबा रखते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola