जयपुर में बस्सी थाना पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के पास दौसा से जयपुर की तरफ राजमार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध पिकअप से कुल 2075 किलो विस्फोटक जब्त किया है।
चाय की दुकान के पास लावारिस हालत में खड़ी थी पिकअप
जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल श्यामलाल ने रात करीब 2:30 बजे मोहनपुरा पुलिया के पास आगरा रोड पर स्थित अंशिका चाय की दुकान के सामने एक लावारिस पिकअप खड़ी होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि पिकअप में 63 कार्टन और 10 प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए हैं। इन पर OPTISTAR EXPLOSIVE और अमोनियम नाइट्रेट लिखा हुआ था।
पिकअप मालिक की हुई पहचान
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप का स्टेयरिंग लॉक था, इसलिए उसे क्रेन की सहायता से हटाया गया। वाहन की नंबर प्लेट के आधार पर मालिक की पहचान ईश्वर सिंह, पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी शिवपुर नरेली मांडल, भीलवाड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, अभी तक वाहन मालिक या चालक पुलिस के संपर्क में नहीं आए हैं।
पिकअप से 63 कार्टन विस्फोटक सामग्री बरामद
पुलिस ने बताया कि थाने में जांच के दौरान पिकअप में 63 कार्टन पाए गए, जिन पर प्रत्येक का वजन 25 किलोग्राम अंकित था। हर कार्टन में 12-12 बंडल थे, इस प्रकार कुल 756 बंडल बरामद हुए हैं। सभी कार्टनों पर ओपटी स्टार एक्सप्लोसिव क्लासिक 2-कैट जेड जेड एवी लिखा हुआ था। जांच में यह पुष्टि हुई कि सभी बंडलों में विस्फोटक सामग्री थी। इसके अलावा पिकअप में 10 सफेद प्लास्टिक के कट्टे भी पाए गए, जिन पर अमोनियम नाइट्रेट, वजन 50 किलोग्राम लिखा हुआ था। इन कट्टों में भी विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस ने मामले की जानकारी पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) को दे दी है। PESO की टीम सैंपल लेकर आगे की जांच करेगी।
पुलिस ने दर्ज की FIR
इस संबंध में एएसआई जसवंत सिंह की शिकायत पर बस्सी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र के अनुसार, पिकअप सीज किए जाने के बाद से अब तक कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्त निगरानी और जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines