Jaipur News: राजस्थान सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया हैं। इसको लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी से मिलेगा।
वर्कचार्ज कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। बता दें कि हर छह महीने बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाया जाता है।
सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएम ने ट्वीट कर घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।
कल केंद्र सरकार ने की थी बढ़ोतरी
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42 की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा।
इसे मार्च की सैलरी के साथ ही अदा किया जाएगा। पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक मे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता को 4 फीसदी बढाने को मंजूरी दी। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें लागू होंगी।
सीएम बोले- तुरंत किए जाएंगे फैसले
राजस्थान में पिछले बजट से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई थी। कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर सरकार तत्काल फैसले कर रही है। सीएम अशोक गहलोत कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कर्मचारियों से जुड़े मामलों में तुरंत फैसले किए जाएंगे। कर्मचारियों के डीए बढाने के केंद्र के फैसले के बाद राज्य भी उसी दिन या अगले दिन आदेश जारी करते रहे हैं।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
56 mins agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
15 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
19 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines