Jaipur News: विधानसभा में बोलीं कांग्रेस विधायक दिव्या- जिस कलम से दस्तखत करते हैं, उस पर इतना मत इतराइए

Divya Maderna Target Minister Shanti Dhariwal

Jaipur News: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार को विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार के मंत्री शांति धारीवाल पर जमकर निशाना साधा। मंत्री के वीरांगनाओं को लेकर दिए बयान और सांसद किरोड़ी लाल के आतंकी कहने को लेकर मदेरणा ने निशाना साधा।

विज्ञापन

विधायक दिव्या ने कहा कि मैंने जब मंत्री के आंतकी वाले बयान का विरोध किया तो मेरे क्षेत्र की 44 सड़कों को रातों-रात रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री को इसमें गंभीरता से हस्तक्षेप करना चाहिए। मंत्रीजी आजकल जिद पर आ जाते हैं तो उनकी जिद सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी रद्द सड़कें मंजूर नहीं हुई तो मैं वीरांगनाओं की तरह मुंह में घास लेकर ओसियां की जनता के साथ धरने पर बैठ जाउंगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/8PMnoCM/status/1635965304491868164

विज्ञापन

इतना मत इतराइए, यह भी उधार की है

दिव्या ने कहा कि आपके पास छह महीने का समय है, जब चुनाव में जाना है। आपके पास मंत्रालय है, जिस कलम से दस्तखत करते हैं, उस पर इतना मत इतराइए, यह भी उधार की है। विधायक ने कहा कि गुर्जर कितनी दिल की गहराइयों से आपको चाहता है, यह सर्वविदित है।

मीणा समाज के कद्दावर नेता को आप आतंकी कहते हैं। जाट समाज की बेटी मंजू को नाते के नाम से आप चरित्र हनन करते हैं। गुर्जर, मीणा और जाट ये खेतीहर हैं और हमारे कांग्रेस के वोट बैंक हैं, 45 परसेंट से ज्यादा इसका हिस्सा है।

विज्ञापन

सीएम के बयान से सहमत हूं

वीरांगनाओं के मुद्दे पर सरकार का बयान सही था और मैं मुख्यमंत्री की इस बात का समर्थन करती हूं कि परिवार के बाहर नौकरी नहीं दी जानी चाहिए। अगर परिवार के बाहर नौकरी दी तो वीरांगना को ब्लैकमेल किया जाएगा। सरकार के उस बयान से मैं सहमत हूं, लेकिन आपने कैसे पेश किया।

विज्ञापन

आप एक समाज के नेता को आतंकी के समान कैसे कह देंगे? उसकी प्रतिक्रिया क्या हुई, आपने उनके नेता को आतंकी कहा। दूसरे दिन उन्होंने हमारे प्रभारी को आतंकी कह दिया। हम कौन सा उदाहरण सेट करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ