Jaipur News: नगरीय विकास मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, छात्रावास के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल से गुरुवार को अल्पसंख्यक छात्रावास के निशुल्क भूमि आवंटन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा, विधायक अमीन कागजी भी उपस्थित रहे।
धारीवाल के राजकीय आवास पर मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बजट घोषणा के अनुसार निशुल्क भूमि आवंटन के लिए आग्रह किया। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री ने कहा कि जल्द ही आवंटन पत्र प्रतिनिधिमंडल को सौंप दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल की मांग थी कि छात्रावास के भवन निर्माण का कार्य राजस्थान आवासन मंडल द्वारा करवाया जाए। इस पर मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि अल्पसंख्यक विभाग मंडल को निर्धारित राशि स्थानांतरित कर प्रस्ताव भेजता है तो मंडल निर्माण कार्य करवा देगा।
गौरतलब है कि अल्पसंख्यक एवं वक्फ विभाग अल्पसंख्यक बालक छात्रावास भवन के लिए प्रताप नगर, जयपुर के सेक्टर-3 विस्तार स्थित 5 हजार वर्ग मीटर भूमि निशुल्क आवंटन करने की मांग कर रहा है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक जमील कुरैशी, अब्दुल सलाम जौहर, हाफिज मंजूर खान, नजीमुद्दीनए शब्बीर खान कारपेट, अनवर शाह, शौकत कुरैशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: