Jaipur News: बचत राहत और बढ़त के साथ महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश भर में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार की योजनाओं से आम जन को लाभान्वित किया जा रहा है। कैंप में पशुपालकों को दो दुधारू पशुओं का 40 हजार रुपए का बीमा कवर मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत कैंप में पशुपालक विशेष रुचि दिखा रहे है एवं विभाग की अन्य योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त करने में रूचि दिखा रहे है वही मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी पशुपालकों के लिए संकल्पित होकर कार्य रहे है।
कामधेनु पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए सबसे बड़ी सौगात
जोधपुर निवासी लाभार्थी पशुपालक पोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में उन्हें योजना का लाभ बिना किसी औपचारिकता के बहुत ही कम समय में योजना का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि लम्पी बीमारी के दौरान उन्होंने एवं उनके कई रिश्तेदारों में अपनी गायों की असमय मृत्यु को देखा था। जिसकी वजह से वे काफी आहत थे।
अब उनके दुधारू पशुओं का बीमा हो गया है तो किसी भी प्रकार की पशुओं में होने वाली बीमारी का डर भी खत्म हो गया है। ऐसे में वे अब अपने पशुधन में वृद्धि के साथ बेहतर पशुपालन कर पाएंगे।
और पढ़िए – Jaipur News: राजस्थानी गायक शेर खान ने बिखेरा सुरों का जलवा, अपने गानों से छुआ दर्शकों का दिल
जब सेवा को धर्म मानने वाला मुख्यमंत्री हो तो किस बात की चिंता
जोधपुर निवासी महिला पशुपालक छिनुडी मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत शिविर में पहुंची। जब उन्होंने वहां के पुख्ता इंतजाम एवं अधिकारी व कर्मचारियों की सक्रियता को देखा तो कहा कि जब सेवा को ही धर्म मानने वाले मुख्यमंत्री हों तो अब हमें किस बात की चिंता।
योजना में पंजीकरण करवाने के पश्चात् छिनुडी कहती है कि उन्हें अपने पशुओं में होने वाली बीमारियों को लेकर बेहद चिंता थी क्योंकि गत वर्ष उनके दुधारू पशुओं की लंपी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी अब बीमा होने के बाद वो बिना किसी चिंता के अपने पशुओं की बेहतर देखभाल को अंजाम दे पाएगी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
19 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
21 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines