फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, भीड़ और प्रोटेस्ट वाले इलाकों से बचने की सलाह

फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की आग पूरे यूरोप में फैल गई है, जिससे भारतीयों को खतरा हो सकता है. इसलिए फ्रांस में भारतीय एंबेसी ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसका सख्ती से पालन करने की नसीहत भारतीयों को दी गई है.

France Protest | Indian Embassy | Students Protest

फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीयों के लिए खतरा पैदा हो सकता है. (Credit-ANI)

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे और यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों से सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाली जगहों और प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने की अपील की है. फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों, झड़पों और स्थानीय स्तर पर लगाए गए कर्फ्यू के बीच भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीय नागरिकों और वहां जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘हाल के घटनाक्रम और फ्रांस में लगाए गए स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए सतर्क रहें और सावधानी बरतें.’ दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उन जगहों पर बड़े जमावड़े और भीड़भाड़ से बचने को कहा है, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं. साथ ही फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास से +33 6 48 34 00 63 और cons.paris@mea.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ