हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur: सीएम गहलोत की महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लगेगा आधा किराया

विज्ञापन

Jaipur: राज्य सरकार ने रोडवेज की बसों में सफर करने पर महिलाओं के लिए रियायत का दायरा बढ़ाया है। राज्य की सीमा में अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

अब लगेगा आधा किराया

प्रस्ताव के अनुसार, निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर ही महिलाओं एवं बालिकाओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। यह घोषणा 1 अप्रेल, 2023 से क्रियान्वित भी की जा रही थी। तत्पश्चात् 25 मई, 2023 को जयपुर के सिंधी कैम्प स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालयों में लगेंगे जिम

इसके अलावा सीएम प्रदेश के 401 राजकीय महाविद्यालयों में ओपन जिम स्थापित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिये 18.04 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान की स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, ओपन जिम की स्थापना पर प्रति महाविद्यालय 4.50 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। सत्र 2023-24 में खोले गए नवीन महाविद्यालयों में भी ओपन जिम स्थापित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में की गई घोषणा के क्रम में यह स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति से राजकीय महाविद्यालयों में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर रूप से हो सकेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola