इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

England Cricket Board: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. कुल 39 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों को 3 कैटेगरी में रखा है. कई स्टार खिलाड़ियों को 2 साल के लिए अनुबंध में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम/ Image Source: ANI

इंग्लैंड क्रिकेट टीम/ Image Source: ANI

England Cricket Board: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2026-27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. कुल 39 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है. 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 इमर्जिंग खिलाड़ियों को इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है. इसके अलावा इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट और हैरी ब्रूक समेत 11 खिलाड़ियों को मेगा डील भी मिली है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल इन खिलाड़ियों को सलाना लगभग 2 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक मिलेंगे.

विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों को मिला 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुल 11 खिलाड़ियों को अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में 2 साल के लिए शामिल किया है. जो रूट, हैरी ब्रूक के अलावा जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, सैम करन और विल जैक्स को 2 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. जॉर्डन कॉक्स और हेनरी क्रोकोम्ब को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. खास बात ये है कि इन खिलाड़ियों को 2 साल के लिए शामिल किया गया है.

विज्ञापन

टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार अनुबंध में शामिल किया गया है. ईसीबी ने 18 साल के थॉमस रियू को भी मौका दिया है और वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड की टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज को अपने नाम किया था.

विज्ञापन

9 खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट में मिली जगह

इंग्लैंड ने अपने कई युवा खिलाड़ियों को भी केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया है. इन खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट के रूप में जगह मिली है. जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, मैथ्यू रेविस और मिच स्टेनली को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है.

विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

दो साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए खिलाड़ी: जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, विल जैक्स, जो रूट, जोश टोंग.

एक साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए खिलाड़ी: रेहान अहमद, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, लियाम डॉसन, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली रॉबिन्सन, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ.

विज्ञापन

डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए युवा खिलाड़ी: जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस, मिशेल स्टेनली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ