IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कप्तान-कोच बदलाव को तैयार

IND vs WI: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. फिलहाल टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team में दिख सकता है बड़ा बदलाव (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा समय में टी-20 सीरीज खेली जा रही है. तीसरे मुकाबले के बाद सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है. ऐसे में चौथे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया 3-1 से सीरीज को जीतना चाहेगी. चौथा टी-20 मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगी. प्लेइंग 11 में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में हो सकता है बदलाव 

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें चौथे टी-20 मुकाबले में आराम दे सकते हैं. उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चांस दिया जा सकता है. पहले तीन टी-20 मैचों में सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाया गया था. अब बचे हुए 2 टी-20 मुकाबले में वैभव को मौका मिल सकता है. वहीं उनके जोड़ीदार के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर ईशान किशन की जगह भी लगभग पक्की नजर आ रही है. किशन ने भी तीनों ही मुकाबले में छोटी लेकिन अहम पारियां खेली है. कप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर 4 पर खेलना पहले से ही तय नजर आ रहा है. अय्यर भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 5 पर उपकप्तान तिलक वर्मा को ही खेलने का मौका मिलने वाला है. तिलक भी लय में नजर आ रहे हैं. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी एक और मुकाबले में चांस दिया जा सकता है. 

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव 

बात गेंदबाजी की करें तो नमन धीर का खेलना भी पहले से ही तय नजर आ रहा है. धीर गेंद और बल्ले दोनों के साथ खुद को साबित करना चाहेंगे. धीर का साथ देते हुए अक्षर पटेल का भी खेलना पक्का ही है. अक्षर पटेल भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तेज गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव को मौका मिलना तय नजर आ रहा है. दोनों ही खिलाड़ियों को इस मुकाबले में ज्यादा दबाव में डाला जाएगा. जिससे उनका असली टेस्ट हो सके. इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, प्रिंस यादव. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ