हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur: सीएम गहलोत ने 8 शहरों को दी बड़ी सौगात, सड़क कार्यों के लिए स्वीकृत किए 547 करोड़ रुपए

विज्ञापन

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 490 सड़क विकास कार्यों के लिए 547.58 करोड़ रुपए के प्रशासनिक तथा वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के अजमेर, बाड़मेर, जयपुर, बांसवाड़ा, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, भरतपुर, झुन्झुनूं, नागौर, बारां, जोधपुर, जालौर, दौसा, श्रीगंगानगर, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर एवं जैसलमेर जिलों में सड़कों के 238 निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों के लिए 264.19 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

इसके साथ ही, चित्तौडगढ़ जिले में निम्बाहेड़ा से मंगलवाड़ 2 लेन हाईवे को 4 लेन करने के लिए 200.39 करोड़ रुपए का तथा भरतपुर जिले में वैर-भुसावर सड़क से भुसावर-बल्लभगढ़ सड़क तक भुसावर बाईपास की 3.75 किमी की अतिरिक्त लम्बाई के लिए 27 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 8 नगर निकायों में मुख्य सड़कों के मेजर रिपेयर के 250 कार्यों के लिए 56 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की थी। इसी क्रम में यह स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola