Rajasthan Bikaner Family Suicide: राजस्थान के बीकानेर में आज दिल दहलाने वाली वारदात हुई। एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल थे। घटना मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के अंत्योदय नगर की है। परिवार के 4 सदस्य फंदे पर झूलते मिले, वहीं घर के मुखिया का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस जांच में सुसाइड किए जाने की वजह भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जान देने वाला परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा था। CO सिटी हिमांशु ने बताया कि अभी सुसाइड करने की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्राथमिक पूछताछ में आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने की परेशानी सुसाइड करने की वजह है।
मकान से दुर्गंध आने पर खुला राज
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हनुमान सोनी (45), उनकी पत्नी विमला (40), 2 बेटे मोहित (18), ऋषि (16) और बेटी गुड़िया (14) के रूप में हुई है। चारों शव अलग-अलग कमरों में मिले। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों ने 2 दिन से परिवार के किसी सदस्य को नहीं देखा। दूध के पैकेट भी गेट पर ही पड़े थे। वहीं मकान से अजीब-सी दुर्गंध आ रही थी तो उन्होंने मकान के मालिक अनिल रंगा को फोन किया। उन्होंने आकर दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो परिवार द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया। इससे इलाके में भी सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें: कौन है वो CEO, जिस पर अपनी महिला कर्मचारी से Sex Slave कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने का आरोप
4 मर्डर के बाद सुसाइड करने का शक
मकान मालिक अनिल रंगा ने बताया कि हनुमान सोनी परिवार के साथ पिछले 8 महीने से किराये पर रह रहा था। हनुमान सुनार की दुकान पर काम करता था। वहीं SP तेजस्विनी गौतम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचीं। FSL टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि एक शक यह भी है कि 4 हत्याएं करने के बाद सुसाइड की गई, क्योंकि घर के मुखिया का शव फर्श पर पड़ा था और उसकी पत्नी और तीनों बच्चे फंदे पर झूलते मिले।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
37 mins agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines