जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने हमले की नापाक कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सीजफायर पर सहमति होने के बाद आसमान में एक बार फिर ड्रोन की एक्टिविटी दिखी, जिससे बाड़मेर में ब्लैकआउट हो गया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए।
बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जिले में वर्तमान परिस्थितियों के मद्देननजर आज रविवार को रात 8 से सोमवार सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट घोषित रहेगा। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट्स को बंद रखने के आदेश दिए।
यह भी पढ़ें : ‘गोली का जवाब गोला से देंगे’, पीएम मोदी ने पाकिस्तान सीमा पार से गोलीबारी पर सेना को दिए सख्त निर्देश
आसमान में दिखी ड्रोन की गतिविधि : बाड़मेर डीएम
बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एंड मजिस्ट्रेट ने एक और पोस्ट कर कहा कि आसमान में ड्रोन की गतिविधि देखी गई। कृपया लोग अपने घरों के अंदर रहें और ब्लैकआउट का पालन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि घरों, दुकानों, दफ्तरों और संस्थानों की बिजली बंद रखें। लोग स्ट्रीट लाइट और मोबाइल की फ्लैशलाइट का भी इस्तेमाल न करें।
जिला प्रशासन ने देर रात एक और किया पोस्ट
जिला प्रशासन ने देर रात एक और पोस्ट कर कहा कि सोशल मीडिया पर बाड़मेर में आर्मी के द्वारा ड्रोन को मार गिराने की पोस्ट वायरल हो रही है, जो पूरी तरह तथ्यात्मक रूप से गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सभी तरह की अफवाहों का जिला प्रशासन पूरी तरह खंडन करता है।
यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे’, भारत की फिर PAK को कड़ी चेतावनी
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines