Jaipur: सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को जयपुर में गांधी दर्शन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों को आलोचना पसंद नहीं है। विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। अगर लोकतंत्र में विपक्ष नहीं हो तो पक्ष का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग आलोचना करने वाले को देशद्रोही समझ रहे हैं। मैं तो कहता हूं मेरी और मेरी सरकार की आलोचना होती है तो मुझे अच्छा लगता है।
गहलोत ने आजादी के आंदोलन में बीजेपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बलिदान देने वाली पार्टी है। अब ये लोग सत्ता में आ गए हैं। इन्हें आप ईमानदारी से पूछिए कि आजादी की जंग में ये बीजेपी वाले कहां थे।
देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं कह सकता- सीएम
सीएम ने केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति क्या है, देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं कह सकता। जिस प्रकार आरएसएस-बीजेपी के लोगों ने कब्जा किया है। धर्म और जाति के नाम पर चुनाव जीतना बहुत आसान काम होता है। जाति और धर्म ऐसी चीज है, उसमें सब कुछ संभव है। उन्होंने आगे कहा कि ट्विटर के संस्थापक ने जो आरोप लगाए हैं वह गंभीर है। सरकार मतलब तब होता है, जब विपक्ष की आलोचना सुनने का माद्दा हो।
केंद्र में बैठे लोग शांति और अहिंसा विभाग बनाए
सीएम ने कहा कि अगर केंद्र में बैठे बीजेपी के लोगों को शांति और अहिंसा में यकीन है तो केंद्र में शांति और अहिंसा विभाग बनाइए। लोकतंत्र का खाली मुखौटा पहनकर आप सरकार बनाते हो, वह अलग बात है। आप केंद्र में शांति और अहिंसा विभाग बनाओ तब मानेंगे कि आप ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।
गहलोत ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने अन्ना हजारे, बाबा रामदेव और केजरीवाल को आगे करके यूपीए सरकार के खिलाफ माहौल बनाया। 2जी स्पेक्ट्रम, कोलगेट मुद्दे को उठाकर यूपीए सरकार को बदनाम किया। लोकपाल को लेकर कितना हंगामा हुआ लेकिन आज देश में लोकपाल की चर्चा तक नहीं होती।
कांग्रेस बलिदान देने वाली पार्टी
गहलोत ने आजादी के आंदोलन में बीजेपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बलिदान देने वाली पार्टी है। अब ये लोग सत्ता में आ गए हैं। इन्हें आप ईमानदारी से पूछिए कि आजादी की जंग में ये बीजेपी वाले कहां थे। आजादी की जंग में बीजेपी वालों ने एक उंगली भी कटाई क्या? बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करते हैं। कहते हैं 70 साल में कुछ नहीं किया। आज देश 70 साल में कहां से कहां पहुंच गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines