Gandhi Jayanti: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम गहलोत ने कहा कि गांधी जी को सदियों तक याद किया जाएगा। हमारे देश को गर्व होना चाहिए कि गांधी जी दुनिया के महानतम नेताओं में से एक हैं, और उन्हें देश के हर कोने में याद किया जाता है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होनें गांधी जयंती के अवसर पर, सभी को शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सीएम गहलोत से पहले आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दिल्ली के उपराज्यपाल एलजी सक्सेना ने भी गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का राजस्थान, मध्य प्रदेश दौरा आज, देंगे करोड़ों की सौगात
राष्ट्रपति ने नागरिकों को दीं शुभकामनाएं
रविवार की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से अपने विचारों, भाषणों और कार्यों में उनके मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने और देश के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने की अपील की। 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में जन्मे, मोहनदास करमचंद गांधी ने अहिंसक प्रतिरोध अपनाया था और औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे आए।
इसके परिणामस्वरूप भारत को अंतत: 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई। महात्मा गांधी को ‘बापू’ के नाम से जाना जाता था, ‘स्वराज’ और ‘अहिंसा’ में उनके विश्वास ने उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा दिलाई। विश्व स्तर पर, महात्मा गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines