हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आगरा हाईवे पर कैंटर में घुसी कार, 4 की मौत, दौसा में RTO ऑफिस के सामने चेकिंग के दौरान हादसा

राजस्थान के दौसा जिले में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। क्या है पूरी घटना, पढ़ें राजेश शर्मा की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर-आगरा हाईवे पर दौसा कलक्ट्रेट के पास खड़े कैंटर में पीछे से कार ने टक्कर मारी। इस हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत 4 की मौत हो गई। बीती देर रात दौसा के कलक्ट्रेट चौराहे के पास RTO ऑफिस के सामने हुई दुर्घटना। RTO टीम ने चेकिंग के कारण हाईवे किनारे कैंटर को रोका था, तभी हादसा हो गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हरियाणा नंबर की कार को कैंटर से अलग किया गया। कार सवार बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। काफी मुश्किलों के बाद उन्हें निकाला गया। घायलों को दौसा के सरकारी हॉस्पिटल लेजाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर डीएसपी रविप्रकाश शर्मा और कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गए थे।

डीएसपी रवि प्रकाश का बयान

डीएसपी रवि प्रकाश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा इलेक्ट्रिक चौराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार ने कैंटर में सीधी टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह टूट-फूट गई। कार में 4 लोग सवार थे, चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने पहुंचकर मरने वालों को कार से बाहर निकाला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की 

हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मरने वाले सभी रोहतक (हरियाणा) जिले के खेड़ी साद क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए आए थे। इस बीच सड़क दुर्घटना  में उन चारों की जान चली गई। परिवार वालों के पहुंचने पर मृतकों की पहचान हो पाएगी। पुलिस मृतकों के घरवालों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। फिलहाल. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर हुए ट्रैफिक जाम को पुलिस ने हटवाकर यातायात को फिर से शुरू करवाया। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को दिखाता है। पुलिस ने लोगों से सावधानी के साथ गांड़ी चलाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें-  ACB अधिकारी जगराम मीणा की कार से मिले 9.35 लाख रुपये, महकमे में मचा हड़कंप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola