ACB अधिकारी जगराम मीणा की कार से मिले 9.35 लाख रुपये, महकमे में मचा हड़कंप

Jaipur ACB ASP Jagram Meena: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अपने ही विभाग के आला अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी कार से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है। ये कार्रवाई शिवदापुरा टोल पर अचानक की गई।

Jagram Meena, Anti Corruption Bureau, ACB ASP Jagram Meena, ACB, Jaipur, Rajasthan News

एएसपी जगराम मीणा एसीबी अधिकारियों के साथ।

विज्ञापन

Jaipur ACB ASP Jagram Meena: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्यालय के निर्देश पर ACB की विशेष टीम ने ACB के ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जगराम मीणा की कार का शिवदासपुरा टोल पर औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, मीणा की कार से 9 लाख 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसीबी की अपने ही अधिकारी पर इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

झालावाड़ से जयपुर आते समय किया गया निरीक्षण 

स्पेशल यूनिट-2 में ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मीणा की कार का निरीक्षण उनके झालावाड़ से जयपुर आते समय किया गया। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतना नकद उनके पास कहां से आया। जानकारी के अनुसार, उनके घर पर भी एसीबी ने कार्रवाई की। जिसमें 20 से 25 लाख रुपये कैश मिलने की बात सामने आई है। एसीबी को अंदेशा है कि बड़ी संख्या में कैश बरामद हो सकता है। एसीबी टीम के साथ मीणा के फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हैं और अन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Advertisment

हाल ही में किया गया था ट्रांसफर 

बता दें कि हाल ही में जगराम मीणा का ट्रांसफर किया गया था। दो दिन पहले ही राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें प्रेरणा शेखावत को जयपुर से झालावाड़ एसीबी चौकी, एडिशनल एसपी जगराम मीणा को झालावाड़ चौकी से भीलवाड़ा द्वितीय चौकी किया गया था। ट्रांसफर के तुरंत बाद एसीबी की कार्रवाई मीणा पर बड़े सवाल उठा रही है।

गंगापुर तहसील में की थी कार्रवाई 

बता दें कि राजस्थान में एसीबी एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को गंगापुर तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की थी। यहां एसीबी ने एक वरिष्ठ सहायक और उसके सहयोगी को जमीन खरीद का रजिस्ट्रेशन कराने पर 75,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। वरिष्ठ सहायक जय शर्मा और सोनू को तहसील ऑफिस से अरेस्ट किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ