Rajasthan Weather: राजस्थान में जारी है मूसलाधार बारिश का दौर, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Edited By Arpit Pandey

Rajasthan Weather
Edited By Arpit Pandey

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। जिससे प्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बीतें 24 घंटे के दौरान कई जिलों में तेज बारिश हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अभी आने वाले दो तीन दिनों तक ऐसे ही तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट भी जताया है। जिसमें राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, पाली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज सुबह से ही कोटा, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर में बादल छाए हुए थे, जहां दोपहर तक जमकर बारिश भी हुई।
वहीं लगातार बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। राजस्थान की अधिकतर नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ऐसे में कई बांधों के गेट भी खोलने पड़े। कोटा-बैराज बांध और काली सिंध बांध के भी एक-एक गेट खोले गए और इनसे पानी की निकासी की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि अभी प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा। क्योंकि मानसून पूरी तरह से सक्रिए बना हुआ है। जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं लगातार बारिश के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: