Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

राजस्थान: जातरुओं को लेकर रामदेवरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के पाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जातरुओं को लेकर रामदेवरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 25 लोग घायल हुए हैं। जिनमें महिलाएं पुरुष और […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Aug 19, 2022 22:42
एक्सीडेंट में मौत
एक्सीडेंट में मौत

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के पाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जातरुओं को लेकर रामदेवरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 25 लोग घायल हुए हैं। जिनमें महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुमेरपुर के नेशनल हाईवे पालड़ी रोड पर हुआ। रामदेवरा यात्री अंबाजी गुजरात से जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को शिवगंज ओर सुमेरपुर अस्पताल में रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पाली जिला कलेक्टर नमित मेहता घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2022 10:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.