राजस्थान: वार्ड चुनाव में BJP और RLP प्रत्याशी को महज 1-1 वोट, परबतसर के हैरान करने वाले नतीजे

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के अंतर्गत आने वाली परबतसर नगर पालिका चुनाव का एक अजीबोगरीब नतीजा इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. यहां हुए निकाय चुनाव में BJP और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशियों को मात्र एक-एक वोट से ही संतोष करना पड़ा. इस परिणाम के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक जमकर चर्चाएं हो रही हैं.

Rajasthan civic election results, Parbatsar municipal election, BJP candidate 1 vote, Kailashchand Parbatsar, Rajasthan municipal body elections 2026

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका चुनाव में बीजेपी और आरएलपी की भारी फजीहत हुई है. Credit: X

राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के एक प्रत्याशी के साथ बेहद अजीब वाकया सामने आया है. डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को महज एक वोट से ही संतोष करना पड़ा. दिलचस्प बात यह रही कि प्रत्याशी को मिला यह इकलौता वोट भी उनका खुद का नहीं था, क्योंकि वह उस वार्ड के वोटर ही नहीं थे. वार्ड 20 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी के साथ भी ऐसा ही हुआ. मतगणना के नतीजे आए तो हर कोई हैरान रह गया.
कुल 25 वार्डों वाली परबतसर नगरपालिका में कांग्रेस ने 13 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि भाजपा 12 वार्ड जीतने में कामयाब रही. राज्य के 309 नगर निकायों के लिए हुई मतगणना के दौरान वार्ड संख्या-13 का यह नतीजा दिनभर आम लोगों और सियासी हलकों में खूब चर्चा का विषय बना रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर-13 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद्र चुनाव मैदान में थे, जबकि वार्ड नंबर-20 से आरएलपी ने भंवरलाल को उम्मीदवार बनाया था. जब मतगणना के नतीजे आए तो हर कोई हैरान रह गया, कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने 376 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राशिद खान 195 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा और RLP प्रत्याशी 1-1 वोट पर ही सिमट गए.

खुद को भी वोट नहीं दे पाए बीजेपी प्रत्याशी

नतीजों के बाद कैलाशचंद ने बताया कि वे असल में वार्ड संख्या-12 के मतदाता हैं, लेकिन पार्टी संगठन ने उन्हें पड़ोस के वार्ड संख्या-13 से टिकट देकर मैदान में उतारा था. वह अपने वार्ड में न होने के कारण खुद को भी वोट नहीं दे सके. . उन्हें जो एक वोट मिला है, वह वार्ड संख्या-13 के ही किसी मतदाता ने दिया है. बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर-13 में पार्टी को कोई मजबूत चेहरा नहीं मिल रहा था, इसलिए कांग्रेस को वॉकओवर मिलने से रोकने के लिए पार्टी संगठन ने कैलाश चंद्र को वार्ड-13 से मैदान में उतार दिया.

विज्ञापन

आरएलपी उम्मीदवार की भी फजीहत

वहीं दूसरी ओर, वार्ड नंबर-20 से आरएलपी प्रत्याशी भंवरलाल को भी जनता ने पूरी तरह नकार दिया और उन्हें भी महज एक ही वोट मिला. राजस्थान की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाली आरएलपी के उम्मीदवार का इस तरह सिमटना पार्टी के स्थानीय जनाधार पर सवाल खड़े कर रहा है. परबतसर नगर पालिका के इस चुनावी परिणाम ने साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर केवल पार्टी के सिंबल के भरोसे चुनाव नहीं जीता जा सकता, बल्कि स्थानीय पकड़ और सही प्रत्याशी चयन ही जीत तय करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ