पप्पू यादव के पास है कितनी संपत्ति? बाढ़ पीड़ितों के बीच एक ही दिन में बांट दिए 4.5 लाख कैश, खड़े हुए सवाल

पटना में राहत वितरण के दौरान उनके पास से करीब एक लाख रुपये चोरी होने की बात भी सामने आई थी. पप्पू यादव खुद कई मौकों पर निजी स्तर पर लोगों की मदद करने की बात कहते रहे हैं.

PAPPU YADAV.jpg

पप्पू यादव की इस मदद के बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं. (Photo:X/@BihariMan1)

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है, जिससे हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. नदी का पानी घरों में घुसने की वजह से कई स्थानीय लोगों को विस्थापित होने पड़ा है. इस बीच कई लोग बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद क लिए सामने आए हैं, जिनमें से एक नाम पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का भी है. वैशाली के महनार, राघोपुर, बिदुपुर, सहदेई और देसरी प्रखंड के कई गांवों में पप्पू यादव ने नाव के जरिए पहुंचकर लोगों को राहत सामग्री के साथ आर्थिक मदद भी दी. सोमवार को राघोपुर और बिदुपुर के जमींदारी घाट और विशुनपुर इलाके में पहुंचे पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच करीब 4.5 लाख रुपये कैश बांटे.

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, चावल, आटा और महिलाओं को सैनिटरी पैड जैसे जरूरी सामान बांटते दिखाई दे रहे हैं. राहत सामग्री के अलावा पप्पू यादव ने कई परिवारों को 500-500 रुपये के नोट भी दिए. इससे पहले पटना, पूर्णिया और कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी वह इसी तरह राहत बांट चुके हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; कई तटबंध टूटे

मदद के रूप में कैश बांटने पर उठे सवाल

बाढ़ पीड़ितों के लिए पप्पू यादव की इस मदद के बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सांसद के पास इतनी बड़ी राहत के लिए कैश कहां से आया. इससे पहले पटना में राहत वितरण के दौरान उनके पास से करीब एक लाख रुपये चोरी होने की बात भी सामने आई थी. पप्पू यादव खुद कई मौकों पर निजी स्तर पर लोगों की मदद करने की बात कहते रहे हैं.

विज्ञापन

कितनी संपत्ति के मालिक हैं पप्पू यादव?

पप्पू यादव की संपत्ति का सार्वजनिक रिकॉर्ड 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे में मिलता है. इसमें पप्पू यादव और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 12.08 करोड़ रुपये घोषित की गई थी. हलफनामे के मुताबिक पप्पू यादव के पास करीब 3.16 लाख रुपये नकद थे, जबकि उनकी पत्नी के नाम करीब 2.77 लाख रुपये नकद घोषित किया गया था. इसके अलावा बैंक और सेविंग में जमा रकम, करीब 204 ग्राम सोना, 2014 मॉडल की इनोवा कार और जमीन समेत कई चल-अचल संपत्तियों का भी जिक्र किया गया था. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ितों के बीच कैश बांटने का पैसा कहां से आया और न ही पप्पू यादव ने इसे लेकर कोई स्पष्ट जवाब साझा किया है. उन्होंने बस इतना कहा कि उनके पास इतना पैसा है, जितना सरकार के पास भी नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ