गुरुग्राम हिट एंड रन केस: महिला बाइकर को टक्कर मारने पर क्या बोला कल्याण बैंसला? बाइकर्स पर मढ़ा आरोप

Kalyan Bainsla: गुरुग्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कार से टकराने के बाद एक महिला बाइकर हादसे का शिकार हो गई. अब इस मामले के आरोपी कल्याण बैंसला का जवाब आया है.

Gurugram Hit and Run Case

गुरुग्राम हिट एंड रन केस की पीड़ित और आरोपी कल्याण बैंसला (Photo-X)

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला मोटरसाइकिल सवार को अपनी कार से टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला ने जानबूझकर उसकी बाइक से टकराने की बात से इनकार किया है. ‘इंडिया टुडे टीवी’ से बात करते हुए, बैंसला ने दावा किया कि ये घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी के पास चल रहे दो बाइक सवार बार-बार ओवरटेक कर रहे थे और अपनी स्पीड स्लो कर रहे थे.

विज्ञापन

बाइकर्स पर लगाया आरोप

कल्याण बैंसला ने बताया कि रविवार, 13 सितंबर 2026 की सुबह वो अपने चचेरे भाई के साथ गाड़ी चला रहे थे, तब कई बाइक सवार बार-बार उनकी कार के बगल में आ रहे थे, उन्हें ओवरटेक कर रहे थे और फिर गाड़ी के आगे धीमी गति से चल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनका उन्हें टक्कर मारने का कोई इरादा नहीं था और महिला को लगी चोटों पर अफसोस जताया.

विज्ञापन

वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

बाद में मोटरसाइकिल पर लगे कैमरों से रिकॉर्ड किए गए वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हुए. घायल महिला ने आरोप लगाया कि कार ने उसका पीछा किया था और उसके ड्राइवर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से पहले आक्रामक व्यवहार किया था. फुटेज के वायरल होने के बाद, गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की. महिला ने यह भी संकेत दिया है कि वह अपने वकील के माध्यम से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का इरादा रखती है.

CCTV देखने की दी सलाह

बैंसला ने तर्क दिया कि वायरल फुटेज में पूरी घटना नहीं दिखाई गई है. उन्होंने दावा किया कि बाइक सवार बार-बार उनकी कार के सामने आ रहे थे और अपनी गति कम कर रहे थे. उनके मुताबिक बाइक सवारों में से एक ने अचानक बिना ठीक से गाड़ी का शीशा देखे मुड़ने की कोशिश की और कंट्रोल खो दिया, जिससे टक्कर हुई. बैंसला ने कहा कि ये घटना एक हादसा हो सकती है और माना कि गलती हुई थी.

विज्ञापन

‘पता था कि महिला गाड़ी चला रही थी’

कल्याण बैंसला ने ये भी दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि टक्कर के वक्त मोटरसाइकिल एक महिला चला रही थी. उन्होंने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वो घायल हो गईं. उन्होंने आगे कहा कि उनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और अगर आरोपों का असर उनके परिवार पर पड़ने लगा तो वो जवाब देंगे. आरोपी का बयान महिला के आरोपों से काफी अलग है, इसलिए टक्कर के हालात की जांच पुलिस करेगी और अवेलेबल सीसीटीवी ,साथ गी कैमरा फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ