यौन शोषण के केस में फंसे JNU के प्रोफेसर, महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, VC को भेजा नोटिस

JNU sexual harassment case: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के प्रोफेसर पर मई 2026 में लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अब तक कार्रवाई न होने पर दिल्ली महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने JNU के कुलपति को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है.

JNU sexual harassment case, Delhi Commission for Women, JNU VC notice, Lata Gupta DCW, JNU professor allegations

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी. Credit: ANI

JNU sexual harassment case: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर विवादों के केंद्र में है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला सामने आते ही दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने जेएनयू के कुलपति को औपचारिक नोटिस भेजकर मामले में की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा है. आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जेएनयू प्रशासन को 3 दिनों के भीतर विस्तृत ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ पेश करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्राओं का कहना है कि उन्होंने संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ मई 2026 में ही जेएनयू के कुलपति को लिखित शिकायत सौंपी थी. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराए हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

विज्ञापन

छात्राओं ने लगाए थे प्रोफेसर को बचाने के आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्राओं ने दावा किया था कि उन्होंने मई 2026 में ही संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ विश्वविद्यालय के कुलपति को औपचारिक शिकायत सौंपी थी. छात्राओं का आरोप है कि इतने महीने बीत जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन आरोपी प्रोफेसर को बचाने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन

आयोग ने इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

मई 2026 में छात्राओं द्वारा दी गई शिकायत पर जेएनयू प्रशासन ने अब तक क्या कार्रवाई की? क्या यह मामला POSH एक्ट के तहत गठित ‘इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी’ (ICC) को भेजा गया था? यदि मामला ICC को भेजा गया तो कमेटी ने अब तक इस पर क्या जांच या कदम उठाए हैं? जांच की मौजूदा स्थिति क्या है और यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो उसका स्पष्ट कारण क्या है?

महिला आयोग ने मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग ने इन आरोपों को संज्ञान में लिया है. आयोग का कहना है कि वह इन आरोपों को सीधे तौर पर स्थापित तथ्य नहीं मान रहा है, बल्कि सच्चाई और मामले की मौजूदा स्थिति जानने के लिए जेएनयू प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है. आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने कहा कि जब भी कोई महिला या छात्रा यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराती है तो कानून के तहत निष्पक्ष, त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई जरूरी है. प्रशासनिक लापरवाही या देरी के चलते किसी को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. जेएनयू से रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ