कौन है हरमीत सिंह पठानमाजरा? पंजाब में क्यों AAP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा?

Who is Harmeet Singh Pathanmajra: हरमीत सिंह पठानमाजरा पंजाब के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव जीता था। अक्सर वह पंजाब सरकार के अधिकारियों से विवाद को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।

Harmeet Singh Pathanmajra, AAP MLA Sanour Constituency, Punjab Legislative Assembly, Rape Case, Police Custody Escape, Karnal, Haryana, Firing at Police, Political Controversy, Punjab Floods, AAP Delhi Leadership, Patiala news

हरमीत सिंह सीएम भगवंत मान के साथ

विज्ञापन

Who is Harmeet Singh Pathanmajra: हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां रेप के आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हुआ है।

विज्ञापन

अब यहां सवाल ये उठता है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा कौंन है? वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए क्यों फरार हो गया? आइए आपको हरमीत सिंह और उसके पंजाब सरकार के अधिकारियों से चल रहे विवाद के बारे में बताते हैं।

2022 में पंजाब की सनौर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचा

जानकारी के अनुसार हरमीत सिंह पठानमाजरा पंजाब के सनौर (Sanour) विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव जीता था। अक्सर वह पंजाब सरकार के अधिकारियों से विवाद को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।

आप पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं हरमीत, पटियाला जिले में रखते हैं मजबूत पकड़

पंजाब के राजनीतिक जानकारों की मानें तो हरमीत सिंह पठानमाजरा का पटियाला और उसके आसपास काफी दबदबा है। वह सनौर और उसके आसपास के देहात इलाके में जमीनी स्तर पर काफी मजबूत पकड़ रखते हैं। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और 2022 में उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी को हराया था।

विज्ञापन

पंजाब विधानसभा में उठाए थे कई मुद्दे

जानकारी के अनुसार हरमीत सिंह पठानमाजरा ने हाल ही में पंजाब विधानसभा में कई मुद्दे उठाए थे। इसके अलावा हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ पर उन्होंने प्रशासन और सरकार के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया था। जिसके बाद से विधायक और सरकार के अधिकारियों के बीच तनातनी चल रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वकील ने रखा ये पक्ष

हरमीत सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरकार के अधिकारियों को चेतावनी देते नजर आ रहे थे। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके वकील एडवोकेट सिमरनजीत सिंह सग्गू ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि हरमीत के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ एक मामला हाईकोर्ट में लंबित था। आगे वह बोले कि हाई कोर्ट ने उस मामले को निपटा दिया और जांच के लिए डीआईजी रोपड़ रेंज को चिह्नित किया है।

विज्ञापन

राजनीतिक कारणों से दर्ज किया गया रेप का केस

एडवोकेट सिमरनजीत सिंह सग्गू ने दावा किया कि विधायक पर जानबूझकर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ पर दिए बयानों के बाद कुछ राजनीतिक लोग उनके खिलाफ हैं। उनका आरोप था कि सरकार के कुछ अधिकारी भाी विधायक के खिलाफ हैं, यही वजह है कि उन पर रेप का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ