Punjab Tarn Taran Roof Collapse News: पंजाब के तरनतारन में सोते समय एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे पंडोरी गोला गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि 5 लोगों की मौत घर की छत गिरने की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि घर बहुत ही जर्जर अवस्था में था और छत पर जमा मलबे के कारण घर के ऊपर काफी वजन काफी बढ़ गया था, जिससे घर की छत ढह गई।
पड़ोसियों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
तरनतारन पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके 3 नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17), बेटी एकम (15) के रूप में हुई है।
क्या थी हादसे की वजह?
तरन तारन पुलिस के मुताबिक, मकान की हालत पहले से जर्जर थी और उसकी छत पर कुछ कचरा और भारी सामान रखा था। ज्यादा वजन होने और बारिश के कारण छत अचानक ढह गई, जिससे घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ में भी हुई थी एक ऐसी घटना
वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में भी ऐसी ही एक घटना पिछले महीने हुई थी। चंडीगढ़ सेक्टर 17 की मकान असुरक्षित घोषित होने के कुछ दिन बाद ही ढह गया। चंडीगढ़ के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र (Commercial Hub) सेक्टर 17 में एक 3 मंजिला मकान को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किए जाने के महज 10 दिन बाद ही 6 जनवरी को ढह गया। अधिकारियों द्वारा मकान को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद 27 दिसंबर को इमारत (SCO 183-185) को खाली कराकर सील कर दिया गया था। इसलिए इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई, क्योंकि मकान का भार उठाने वाले खंभों में दरारें पाए जाने के बाद परिसर को पहले ही खाली करा दिया गया था।
अधिकारियों ने मकान के ढहने का कारण हाल ही में हुए रेनोवेशन कार्य को बताया था। रेनोवेशन के कारण पिलर कमजोर हो गए थे और बेसमेंट के इंटरनल स्ट्रक्चर में बदलाव आ गया था। नवंबर में रेनोवेशन कार्य शुरू होने से पहले यह मकान काफी समय से खाली थी। इसके तुरंत बाद मकान के स्ट्रक्चर में डैमेज होने की बात सामने आई, जिसके कारण 27 दिसंबर को मकान को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
4 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
22 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines