SGPC चुनाव को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने, 8 सीटों पर विवाद, क्यों पहुंचा हाईकोर्ट

SGPC Elections Reached High Court: याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि छोड़ी गई हरियाणा की इन सीटों पर भी चुनाव करवाए जाए।

image - 2023-11-15T140248.030

SGPC Elections Reached High Court: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनाव को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा इलेक्शन कमिशन को नोटिस जारी किया है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में तख्त दमदमा साहिब के समानांतर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को चुना गया था। इस चुनाव में हरियाणा की 8 सीटों को बाहर कर दिया गया और यहीं विवाद की सबसे बड़ी वजह है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट का नोटिस

इस चुनाव में हरियाणा की 8 सीटों को बाहर करने के खिलाफ कमेटी के दो सदस्यों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इसी याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा इलेक्शन कमिशन को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

हरियाणा की 8 सीटे चुनाव से बाहर

याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट को बताया है की इस चुनाव में राज्य के स्तर पर हरियाणा की 8 सीटों को बाहर कर दिया गया है। हालांकि, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केंद्रीय एक्ट के अंतर्गत बनाई गई है। इसलिए इसमें हरियाणा की 8 सीटों पर भी चुनाव करवाए जाने चाहिए। 1996 में जारी की गई केंद्र की नोटिफिकेशन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड की 120 सीटें तय की गई थी। इनमे से 8 सीटें हरियाणा की थी, लेकिन अब हरियाणा की इन 8 सीटों को इस चुनाव से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि छोड़ी गई हरियाणा की इन सीटों पर भी चुनाव करवाए जाए।

विज्ञापन

हाईकोर्ट का आदेश

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा इलेक्शन कमिशन को नोटिस जारी कर 2 दिसंबर को जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ