हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैं खुद एक मजदूर का बेटा हूं... मुझें उनकी परेशानियों के बारे में पता है: पंजाब कैबिनेट मंत्री

Punjab Minister Harbhajan Singh ETO on Vishkarma Puja: केबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं खुद एक मजदूर का बेटा हूं और मैं औद्योगिक श्रमिकों की परेशानियों को अच्छे से महसूस कर सकता हूं।

विज्ञापन

Punjab Minister Harbhajan Singh ETO on Vishkarma Puja: पूरे देश में आज विश्कर्मा पूजा यानी गावर्धन पूजा मनाई जा रही हैं। देश में सभी उद्योगपति और लोहे का काम करने वाले लोग विश्कर्मा दिवस मना रहे हैं। विश्कर्मा दिवस के खास मौके पर अमृतसर के केंद्र बिंदु में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां प्रवासी समुदाय द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मैं खुद एक मजदूर का बेटा हूं

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। आज इन भाइयों के निमंत्रण पर मैं अमृतसर पहुंच। हम ये बखूबी जानते हैं कि प्रदेश के विकास में औद्योगिक क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। मंत्री ने आगे कहा कि इन भाइयों ने जो भी परेशानी मेरे मेरे सामने रखी हैं, मैं उन्हें अपने स्तर पर ठीक करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद एक मजदूर का बेटा हूं और मैं औद्योगिक श्रमिकों की परेशानियों को अच्छे से महसूस कर सकता हूं।

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1722590690109251952

विज्ञापन

कानून व्यवस्था

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने ये भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आतिशी ने सीएम केजरीवाल को सौंपी जांच रिपोर्ट, चीफ सेक्रेटरी ने बेटे की कंपनी को पहुंचाया 850 करोड़ का फायदा

विज्ञापन

युवाओं को रोजगार

बता दें कि, पंजाब के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करके राज्य के पुनरुत्थान की दिशा में काम कर रही भगवंत मान सरकार ने दिवाली पर एक और ताेहफा दिया है। बीते दिन जहां विभिन्न विभागों में नौकरी पा चुके 583 युवाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र दिए थे, वहीं शनिवार को 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola