Punjab News: लुधियाना में ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक, 5 मजदूर बेहोश; इलाका सील

gas leaked

Punjab News: पंजाब के लुधियाना की ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर गैस लीक हो गई। घटना की सूचना के बाद पंजाब पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड गैस लीक हुई है।

विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) राहुल चाबा ने बताया कि लिक्विड CO2 को मुख्य भंडारण इकाई में ट्रांसफर करने के लिए 12 टन के टैंकर के आने पर कुछ रिसाव हुआ था। उन्होंने बताया कि जानकारी के बाद यहां के लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और रिसाव को रोकने के लिए तुरंत सभी उपाय किए गए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बगल की फैक्ट्री में 5 मजदूर बेहोश हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बेहोश हुए मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ