Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य में सशस्त्र बलों में सेवारत बहादुर सैनिकों के लिए सम्मान प्रकट करते हुए एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने देश की सेवा करते हुए शारीरिक क्षति झेलने वाले 86 आर्मी जवानों के लिए 21.50 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य सरकार हर एक जवान 25 लाख रुपये देगी। सीएम मान ने ऐलान एक बैठक के दौरान किया। साथ ही उन्होंने इसके प्रोसेस को तेज करने के लिए आधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए है।
इन्हें 25 लाख रुपये देगी राज्य सरकार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले ऐसा कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन उनकी सरकार ने यह पहल की है क्योंकि ये बहादुर योद्धा ड्यूटी के दौरान हताहत होते हैं। पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जो ऐसे सैनिकों के परिवारों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देता है। यह राशि बाकी राज्यों के 70 प्रतिशत सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली राशि से काफी ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के इन वीरों द्वारा देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये देने का निर्णय किया है।
यह भी पढ़ें: जसबीर सिंह कौन? पंजाब पुलिस के बहादुर ASI, सुखबीर बादल पर हमले को किया नाकाम
सीएम भगवंत मान का ऐलान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की यह विनम्र पहल देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में इन धरतीपुत्रों के अतुल्य योगदान को मान्यता देती है। शहीदों के इन परिवारों को वित्तीय सहायता देना राज्य सरकार की सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के हर जिले में युद्ध स्मारक बनाने को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि ये अत्याधुनिक स्मारक 1-1.5 एकड़ क्षेत्र में बनाए जाएगा।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
18 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
18 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines