---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЬрд╕рдмреАрд░ рд╕рд┐рдВрд╣ рдХреМрди? рдкрдВрдЬрд╛рдм рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХреЗ рдмрд╣рд╛рджреБрд░ ASI, рд╕реБрдЦрдмреАрд░ рдмрд╛рджрд▓ рдкрд░ рд╣рдорд▓реЗ рдХреЛ рдХрд┐рдпрд╛ рдирд╛рдХрд╛рдо

Sukhbir Badal Attack Case: рдкрдВрдЬрд╛рдм рдХреЗ рдкреВрд░реНрд╡ рдбрд┐рдкреНрдЯреА рд╕реАрдПрдо рд╕реБрдЦрдмреАрд░ рд╕рд┐рдВрд╣ рдмрд╛рджрд▓ рдкрд░ рдмреБрдзрд╡рд╛рд░ рдХреЛ рдЧреЛрд▓реНрдбрди рдЯреЗрдВрдкрд▓ рдореЗрдВ рдЬрд╛рдирд▓реЗрд╡рд╛ рд╣рдорд▓рд╛ рд╣реБрдЖ рдерд╛ред рдЖрд░реЛрдкреА рдирд╛рд░рд╛рдпрдг рд╕рд┐рдВрд╣ рдЪреМрд░рд╛ рдХреЛ рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдиреЗ рдореМрдХреЗ рдкрд░ рд╣реА рдЕрд░реЗрд╕реНрдЯ рдХрд░ рд▓рд┐рдпрд╛ рдерд╛ред рдкрдВрдЬрд╛рдм рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХреЗ рдПрдХ ASI рдиреЗ рд╣рдорд▓реЗ рдХреЛ рдирд╛рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ред рдЙрдирдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Punjab Crime News: पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में बुधवार सुबह पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले को नाकाम कर दिया गया। पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जसबीर सिंह ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए न केवल हमले को नाकाम किया, बल्कि आरोपी को भी वहीं दबोच लिया। सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेवादार के तौर पर तैनात थे। जसबीर सिंह की बहादुरी की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

यह भी पढ़ें:‘वो पहले भी…’, सुखबीर बादल पर हमले का मामला, आरोपी नरेन सिंह की पत्नी ने खोले ये चौंकाने वाले राज

---विज्ञापन---

हमला करने वाले खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चौरा उर्फ नरेन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। चौरा ने जैसे ही पिस्टल निकाल गोली चलाई, जसबीर सिंह ने उसे पकड़ लिया। गोली हवा में चली। इसके बाद ASI रशपाल सिंह और परमिंदर सिंह तुरंत भागे और आतंकी पर पकड़ मजबूत कर ली। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जसबीर सिंह की ड्यूटी सुखबीर बादल के साथ लगी है। उनकी तैनाती अमृतसर सिटी पुलिस थाने में है। जसबीर सिंह के अनुसार उनको अलर्ट रहने को कहा गया था। पुलिस सुखबीर बादल की सजा के बाद अलर्ट मोड पर थी। सादी वर्दी में तैनात जसबीर सिंह ने अपनी जान की परवाह नहीं की और आतंकी को दबोच लिया।

कई मामलों में वांछित रहा है चौरा

जसबीर सिंह ने बताया कि हमलावर को देखते ही उनको शक हो गया था। आरोपी ने जैसे ही पिस्टल निकाली, उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। फायरिंग हवा में हुई। जिसके बाद उन्होंने हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिस्टल छीनी। दरबार साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की मर्यादा को देखते हुए तलाशी नहीं ली जाती है। इसी वजह से आरोपी पिस्टल लेकर अंदर आने में कामयाब रहा। लेकिन वे लोग मुस्तैदी से खड़े थे। जसबीर पहले भी कई बड़े ऑपरेशनों का हिस्सा रहे हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आतंकी चौरा के खिलाफ पहले ही आर्म्स एक्ट और कई धाराओं में केस दर्ज हैं। जसबीर सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मियों की वजह से बड़ा हमला नाकाम हो गया। जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने बादल पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हमला सिर्फ सुखबीर बादल नहीं, बल्कि हर उस शख्स पर था, जो श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहा था। पुलिस हमले की सख्ती से जांच करे।

यह भी पढ़ें:पत्नी से लिया है कर्जा, खुद के पास नहीं कोई कार; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं देवेंद्र फडणवीस?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2024 04:53 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola