हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा, दो दिनों में यह दूसरी बार ये गिरफ्तारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज।

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार दोपहर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। बीएसएफ ने कहा कि घुसपैठिया पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। उसकी पहचान आमिर रजा के रूप में हुई है।

उसे बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर आउट पोस्ट निक्का में घुसपैठ करते हुए पकड़ा। घुसपैठिए से आगे की पूछताछ जारी है। पिछले दो दिनों में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

https://twitter.com/ani_digital/status/1633827099873247234?s=20

बुधवार की रात राजाताल के पास से पकड़ा गया था घुसपैठिया

बुधवार की रात पंजाब के अमृतसर सेक्टर में राजाताल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 144 बटालियन के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा था।

बीएसएफ ने कहा कि घुसपैठिए पर जवानों गोलीबारी की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने बांग्लादेशी नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताई। उससे भी पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PSTET Admit Card 2023: पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें