PSTET Admit Card 2023: पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

PSTET 2023 Admit Card

PSTET 2023 Admit Card

PSTET 2023 Admit Card: पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने 9 मार्च, 2023 को पीएसटीईटी 2023 एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे पीएसटीईटी की आधिकारिक साइट pstet2023.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एग्जाम पैटर्न

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 12 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर I और पेपर II। पेपर I और II दोनों में 150 अंकों के 150 एमसीक्यू शामिल होंगे। पीएसटीईटी में सभी प्रश्न एमसीक्यू होंगे, प्रत्येक में एक अंक होगा, जिसमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सही होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

PSTET 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • पीएसटीईटी की आधिकारिक साइट pstet2023.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध पीएसटीईटी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन गाइडलाइंस के अनुसार जो उ्ममीदवार D.El.Ed. Course / B.Ed. Course पास कर चुके है या फिर परीक्षा में बैठे हैं वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस साल से पीएसटीईटी पेपर II में कुछ नए विषय जोड़े गए हैं। उम्मीदवार इसे पीएसटीईटी की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ