स्कॉर्पियो ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचला, मौके पर तोड़ा दम, पंजाब के बरनाला में हादसा

Scorpio Crushed An Innocent Two And Half Year Old Girl: पंजाब के बरनाला में एक स्कॉर्पियो ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया है।

accident

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

Scorpio Crushed An Innocent Two And Half Year Old Girl: पंजाब के बरनाला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ढाई साल की बच्ची जोया के रूप में हुई है।

यह घटना एक चर्च के पास घटी है। स्कूल स्टाफ ने न तो मृतक के परिजनों से संपर्क किया और न ही माफी मांगी है। मृत बच्ची की मां अनुपमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची के माता-पिता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी हुए हादसे

बता दें, इससे पहले रविवार देर रात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी एक हादसा हुआ था। यहां एक ट्रोली चालक की मौत हो गई थी। ट्राला चालक जम्मू से अमृतसर की तरफ जा रहा था लेकिन गुरदासपुर बस टर्मिनल के पास हाईवे पर बने पुल से गुजरते समय अचानक ट्राले का टायर फटने से हादसा हुआ था।

इससे पहले फतेहाबाद के दो युवकों की देर रात पंजाब के पटियाला में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। दरअसल, धुंध के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर युवकों को अस्पताल भर्ती कराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ