Aap Leader Murder News: पंजाब के जालंधर जिले के मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। यह घटना मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए। इस फायरिंग के बारे लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
#WATCH | Punjab | One Lucky Oberoi shot at by armed assailants near a gurudwara in Jalandhar this morning, confirms Police. pic.twitter.com/I5p63bTo7I
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 6, 2026
गोलियां चलने से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार हमलावरों ने थार सवार लक्की ओबेरॉय पर हमला किया। अचानक गोलियां चलने से लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत दुकानों के शटर बंद कर दिए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाए।
पुलिस खंगाल रही CCTV की फुटेज
बता दें कि मौके से गोलियों के कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल लक्की ओबेरॉय को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही लक्की ओबेरॉय की मौत हो गई। लक्की ओबेरॉय जालंधर कैंट की AAP प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।
यह भी पढ़ें: AAP नेता को गोलियों से भूना, अमृतसर में शादी समारोह में मची दहशत, गैंगस्टर ने ली मर्डर की जिम्मेदारी
इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
बता दें कि मर्डर की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका है।
हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।










