AAP नेता को गोलियों से भूना, अमृतसर में शादी समारोह में मची दहशत, गैंगस्टर ने ली मर्डर की जिम्मेदारी

Murder in Amritsar: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता का मर्डर हो गया है. शादी समारोह में आए नेता को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ने ली है, लेकिन अभी आरोपियों की शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

AAP Leader Murder

AAP Leader Jarmal Singh

विज्ञापन

Murder in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या हुई है. वारादत मैरीगोल्ड रिजॉर्ट में एक शादी समारोह में अंजाम दी गई. मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो एक गांव का सरपंच भी था. वह अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शिरकत करने रिजॉर्ट में आया था कि उसे अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. वहीं इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर ली है.

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी की हत्या, लूट-पाट के बाद हत्या की आशंका

Advertisment

हत्या का वीडियो भी आया सामने

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं. वहीं सरपंच को गोलियां मारने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 युवक सरपंच को गोलियां मारते हुए देखे जा सकते हैं. पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर आगे वायरल होने से रोक दिया और उस वीडियो में दिख रहे युवकों को पहचान के लिए पूछताछ शुरू कर दी है. शादी समाराोह में आए लोगों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है.

क्या लिखा सोशल मीडिया पोस्ट में?

बता दें कि जर्मल सिंह को गोलियां मारने की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल ने ली है. सरपंच की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई कि डोनी बल, प्रभ दासुवाल और देवेंदर बंबीहा ग्रुप ने सरंपच को गोलियां मारी हैं. सरपंच जर्मल अमृतसर के मैरीगोल्ड रिजॉर्ट में शादी समारोह में आया था. मैं डोनी बल, प्रभ दासुवाल, अफरीदी टुट, मोहब्बत रंधावा, अमर ख्वा और पवन शकीन उसकी हत्या करने की जिम्मेदारी लेते हैं और हमार कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

विज्ञापन

समझाने पर भी नहीं समझा तो मारा

पोस्ट में लिखा है कि सरपंच जर्मल सिंह पुलिस के साथ मिलकर हमारा घर गिराने आया था. इस काम के लिए उसने 35 लाख की रिश्वत ली है. इसलिए हमारे छोटे भाई गंगा ठकरपुरिया ने उसे ठिकाने लगा दिया. वह और पुलिस मिलकर गैर-कानूनी तरीके से परेशान कर रहे थे. उसे कई बार समझाया गया कि अपनी हरकतों से बाज आ जाए, लेकिन वह नहीं माना. 2 बार उसे मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया. पोस्ट लिखकर समझाया, फोन करके समझाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ