पंजाब में BJP दफ्तर के बाहर तेज धमाका, जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस; शहर में अलर्ट

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है. बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है.

punjab blast
विज्ञापन

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है. बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है. भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है. वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन

वहीं, अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है. इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो BJP ऑफिस पर हमले का है.

इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई है, जिसमें इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है. हालांकि, न्यूज24 इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई है. भारतीय सेना और NIA की टीम भी मौके पर है. बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है. टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ