चंडीगढ़: पंजाब में पटावारियों की हड़ताल के मामले में बड़ी खबर आई है। आम आदमी को परेशानी से निकालने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में खाली पड़े पटवारियों के 2037 पद जल्द भर देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि प्रदेश की आम जनता को कुछ लोगों की दया पर नहीं छोड़ा जा सकता।
-
एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट लगा दिए जाने के बावजूद हड़ताल पर रहे राज्य के पटवारी और कानूनगो
बताते चलें कि पंजाब में पटवारियों की तरफ से हड़ताल का ऐलान किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट (ESMA) की घोषणा कर दी थी। इसके पीछे की वजह बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में आ रही रुकावट को माना जा रहा था। उधर, इसके बावजूद पटवारी राजस्व पटवार यूनियन ने हड़ताल कर ही डाली।
इनकी मांगों के बारे में पटवारी यूनियन के प्रधान हरवीर सिंह ढींडसा और कानूनगो यूनियन पंजाब के प्रधान मोहन सिंह भेडपुरा ने बताया कि पंजाब सरकार लंबे समय से पटवारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है। नए भर्ती होने वाले पटवारियों को 5000 रुपए की बजाय बेसिक पे दी जाए। प्रोमोशन की टाइमिंग 7 से घटाकर 5 साल कर दी जाए। साथ ट्रेनिंग का पीरियड भी एक वर्ष कर दिया जाए। खाली पदों को न भरने और काम का अतिरिक्त बोझ डालने के लिए भी यूनियन नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने ESMA लगाकर पटवारियों को अपना हक मांगने से रोकने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में जाने की भी बात कही।
ये भी पढ़ें
पंजाब में 15,435 लोगों ने डाउनलोड किया ‘Mera Bill’ App, 948 ने किए बिल अपलोड
इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में खाली पड़े पटवारियों के 2037 पद जल्द भर देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पटवारियों के कुल 3660 में से 1623 पद पहले ही भरे हुए हैं, वहीं लोकहित के मद्देनजर राज्य सरकार ने अब 2037 पदों को भरने का फैसला किया है। ट्रेनिंग पर चल रहे 741 कैंडिडेट्स अब फील्ड में आने को तैयार हैं। 18 में से 15 महीने की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि 710 पोस्टों के लिए सलेक्ट हो चुके कैंडीडेट्स को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं और कहा कि इसके लिए गृह विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इसके अलावा 586 नई पोस्ट की भर्ती के लिए जल्द ही इश्तिहार निकाला जाएगा।
उधर, इस बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते पटवारियों की हाजिरी अब बायोमैट्रिक तरीके से लगाई जाएगी। इससे दफ्तरी घंटों के दौरान पटवारी, लोगों के कामों में कोई रुकावट डालने की जगह पूरी लगन के साथ अपना फर्ज निभाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को साफ-सुथरा, कार्यकुशल और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है और इस महान कार्य में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines