CM Bhagwant Mann Open Debate Challenge: पंजाब में सीएम मान के खुली बहस के चैलेंज के बाद से सियासी माहौल और भी गर्म हो गया है। सीएम भगवंत मान ने राज्य में सभी पार्टियों के के प्रदेश प्रधानों को साफ- साफ लफ्जों में कहा कि वो हर रोज की किच- किच से बजाय लाइव बहस करें। सीएम मान की के चैलेंज को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने स्वीकार कर लिया है।
सुनील जाखड़ ने एक्सेप्ट किया चैलेंज
सुनील जाखड़ ने सीएम मान के चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हर समय तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने पंजाब सरकार को पानी के मुद्दे पर भी घेरा है।
यह भी पढ़ें: Top Business Woman प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में पॉपुलर, एक प्रोडक्ट से बन गई 4 हजार करोड़ की मालकिन
पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा
सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को पानी के मुद्दे पर भी घेरते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- ‘तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा। भगवंत मान जी, पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हम हर समय तैयार हैं। पहले आप यह तो बताओ कि पंजाब के पानी के गंभीर मसले पर आपने किस दबाव या सियासी हितों की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में घुटने टेके। पंजाब जवाब मांग रहा है।’
सीएम भगवंत मान का चैलेंज
सीएम भगवंत मान ने विपक्षियों को चुनौती देते हुए अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के सभी पंजाब प्रभारियों के नाम लेते हुए उन्हे खुले बहस के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि क्यों न रोज-रोज की घिसी-पिटी बातों की बजाय पंजाबी लोगों और मीडिया के सामने बैठकर लाइव बहस करें।
बता दें कि, सीएम मान के इस निमंत्रण पर अभी सिर्फ भाजपा का ही जवाब सामने आया है, अकाली दल और कांग्रेस की तरफ से इस निमंत्रण को लेकर कई प्रतिक्रियां सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines