Top Business Woman प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में पॉपुलर, एक प्रोडक्ट से बन गई 4 हजार करोड़ की मालकिन
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Priyanka Chopra Earn Rs 4,300 crore In One Year: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा लोगों की सोच आगे बढ़कर काम किया है। कई बार ऐसा हुआ कि जब लोगों को लगता है प्रियंका अब बस यही रूक गई है, तभी प्रियंका कुछ ऐसा करती हैं जिससे सभी हैरान रह जाते हैं। मिस वर्ल्ड, एक्ट्रेस और प्रॉड्यूसर बनने के बाद लोगों को लगा प्रियंका अब ठहर गई हैं लेकिन इसी बीच प्रियंका एक बेहतरीन बिजनेसवुमन के तौर सामने आई। इनता ही प्रियंका ने इस बिजनेस के कई मंजे हुए सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ दिया है। हम बात कर रहे प्रियंका के हैयर केयर प्रोडक्ट ‘Anomaly Haircare’ की।
प्रियंका का प्रोडक्ट ‘Anomaly Haircare’ साल 2022 में लॉन्च हुआ था, और अप्रैल 2023 में इस प्रोडक्ट ने सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड मार्केट में तहलका माचा दिया। प्रियंका का ये प्रोडक्ट दूसरा सबसे ज्यादा बिकना वाला प्रोडक्ट बना गया। प्रियंका ने इस रेस में काइली जेनर और सेलेना गोमेज़ जैसे स्टार्स को पिछे छोड़ दिया है। प्रियंका ने अकेले इस प्रोडक्ट से एक साल में 4,300 करोड़ रुपए की कमाई की है। प्रियंका के इस प्रोडक्ट के बोलत या डिब्बी के लिए 100 प्रतिशत कचरा प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, यानी प्रियंका कमाई के साथ-साथ पर्यावरण का भी खास ख्याल रख रही है।
यह भी पढ़ें: HIV-AIDS पर बनी यह फिल्म समाज के मुंह पर चाटा, आखिरी 15 मिनट रुला देंगे, YouTube पर देखें फ्री
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘Good girls don’t make history, Bold girls make history ‘। एक्ट्रेस का ये बयान काफी कुछ कह जाता है। आज के जामने में जरूरत है कि देश की सभी महिला और लड़कियां प्रियंका चोपड़ा की इस बात से इतेफाक रखे और उनकी तरह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़े। आज प्रियंका चोपड़ा कई लड़कियों की Bold आदर्श है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: