सीएम भगवंत मान का युवाओं को नया गिफ्ट, विश्व स्तर पर कम्पीट करने के लिए इस विषय की दी जाएगी मुफ्त ट्रेनिंग

CM bhagwant mann

CM bhagwant mann

विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नया तोहफा दिया है। सोमवार को पंजाब सरकार ने इंग्लिश फॉर वर्क प्रोग्राम का ऐलान किया है। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग और ब्रिटिश काउंसिल के दरमियान एक समझौता ज्ञापन साइन किया है।

जानकारी के अनुसार इस ज्ञापन के तहत मुफ्त अंग्रेजी ट्रेनिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग पहले बैच में 5000 विद्यार्थियों का चयन करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इंग्लिश फॉर वर्क प्रोग्राम से पंजाब के नौजवान विश्व स्तर पर कंपीट करने के लिए अंग्रजी में सशक्त होंगे।

विज्ञापन

 

दुनिया एक छोटा सा गांव बन गई है

सीएम ने आगे कहा कि दुनिया एक छोटा सा गांव बन गई है। यूके के बीच बड़ी संख्या पंजाबी रहते हैं। इसी को देखते हुए ब्रिटिश काउंसिल के साथ यह ज्ञापन किया गया है। बच्चे पंजाबी के साथ इंग्लिश सीखेंगे, इससे विदेशों में काम करने की चाह रखने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।

सरकार युवाओं को परफेक्ट बनाना चाहती है

सीएम ने कहा कि सरकार अपने युवाओं को परफेक्ट बनाना चाहती है। उच्च शिक्षा विभाग और ब्रिटिश काउंसिल के साथ मिलकर काम करेंगे। जो बच्चे चुने जाएंगे वह पंजाब में रहकर की अंग्रेजी का ज्ञान लेंगे। कई बार परिजनों की यह शिकायत रहती थी इंग्लिश कमजोर होने के चलते बच्चों को विदेशों में रोजगार पाने से दिक्कत होती है, इस नए प्रोगाम से यह समस्या खत्म होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ