पंजाब में बाबा हाकम सिंह ने 500 करोड़ का किया ऐलान, बाढ़ प्रभावित इलाकों और परिवारों की होगी मदद

बाबा हाकम सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और परिवारों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये की विशेष राहत राशि देने का ऐलान किया है।

बाबा हाकम सिंह

बाबा हाकम सिंह

विज्ञापन

पंजाब राज्य में हाल ही में आई भयानक बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संपर्दाई कार सेवा संत बाबा तारा सिंह सरहाली साहिब की प्रेरणा से बाबा हाकम सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और परिवारों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये की विशेष राहत राशि देने का ऐलान किया है।

इस अवसर पर सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाल ने बाबा हाकम सिंह जी से मुलाकात कर इस मानवीय और काबिल-ए-तारीफ पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग न केवल बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बल्कि पंजाब की सेवा भावना और भाईचारे की परंपरा को भी और मजबूत करेगा।

विज्ञापन

“वंड छकणा सिखी का सुंदर नियम है।” “सेवा करत होइ निहकामी ॥ तिस कउ होत परापति सुामी ॥” (श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी)

बाबा हाकम सिंह जी का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और आपदा की इस घड़ी में सामूहिक सहयोग की बड़ी मिसाल पेश करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ