प्रदूषण की मार! नोएडा-गाजियाबाद में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, ऑनलाइन-हाइब्रिड मोड पर चलेंगी क्लासेज

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-4) लागू होने के बाद हवा में फैले प्रदूषण का स्तर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है. इसको देखते हुए दोनों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने निर्देश जारी किया है.

Noida schools online classes
विज्ञापन

Pollution in Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. रविवार को दिल्ली और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार पहुंच गया. प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. अब गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद जिलों में सभी स्कूलों को अगली सूचना तक ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया गया है.

शनिवार को लागू हुए थे GRAP-4 के नियम


बीते शनिवार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-4) लागू होने के बाद हवा में फैले प्रदूषण का स्तर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है. इसको देखते हुए दोनों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने निर्देश जारी किया है कि प्री-नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं पूरी तरह ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी. वहीं, कक्षा 6 से 9 और 11वीं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों) जारी रहेगी.

विज्ञापन

सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को निर्देश


गौतम बुद्ध नगर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने एक निर्देश में कहा कि जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ये नियम तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. उन्होंने बताया कि जहां संभव हो स्कूल ऑनलाइन क्लासेज कराएं, वहीं अन्य जगह पर सीमित उपस्थिति में ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जा सकती हैं.

10वीं और 12वीं के बच्चों को जाना होगा स्कूल


प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन ही चलेंगी क्योंकि ये उनका बोर्ड परीक्षा का वर्ष है. हालांकि, 5वीं तक की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं और इन्हें बाद में कराया जाएगा, जबकि 6ठी से 8वीं तक की परीक्षाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी. गाजियाबाद जिले में भी लगभग इसी तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ