दिल्ली में प्रदूषण से मचा हड़कंप! सरकार का बड़ा फैसला, 50% कर्मचारियों के लिए WFH हुआ अनिवार्य

सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों को ही ऑफिस बुलाया जा सकता है, बाकी के 50% कर्मचारियों को तुरंत वर्क-फ्रॉम-होम पर काम कराना अनिवार्य होगा.

GRAP- 3 Air Pollution in Delhi

Photo Credit- News24GFX

Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी में प्रदूषण का स्तर PM2.5 और PM10 के खतरनाक आंकड़ों तक पहुंच गया है, जिसे देखते हुए CAQM ने सभी सरकारी और निजी ऑफिसों को निर्देश दिया है कि वो सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों को ही ऑफिस बुलाएंगे, जबकि बाकी के 50% कर्मचारियों को तुरंत वर्क-फ्रॉम-होम पर काम कराना होगा.

विज्ञापन

दिल्ली में सर्दियां बढ़ते ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से धुंध के बादल दिन में भी राजधानी के आसमान पर छाए रहते हैं. प्रदूषण का लेवल अब खतरनाक आंकड़े दिखा रहा है, जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन (GRAP) के स्टेज-3 के तहत कई चीजों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि GRAP-3 के नियमों में अब ग्रैप-4 के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में जनहित सुनावई के बाद CAQM ने ग्रैप नियमों में बदलाव करने का फैसला किया.

विज्ञापन

नए आदेश के मुताबिक के मुताबिक GNCTD और NCR राज्य सरकारों को सार्वजनिक, नगरपालिका और निजी कार्यालयों को 50% कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देने का फैसला लेना होगा. ये कदम वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक है. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत जारी इन निर्देशों का पालन GNCTD के सभी सरकारी कार्यालयों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अंदर कार्यरत सभी प्राइवेट ऑफिस को तत्काल प्रभाव से करना होगा.

विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में सभी प्रशासनिक सचिव और विभागाध्यक्ष 50% से अधिक स्टाफ को फिजिकली रूप से बुलाने से बचेंगे. निजी कार्यालयों को भी यही नियम अनिवार्य रूप से लागू करना होगा. आदेश के अनुसार, सभी निजी संस्थाओं को जहां संभव हो, स्टैगर्ड वर्किंग आवर (Staggered Working Hours) लागू करने का निर्देश दिया गया है. इसका मतलब है कि कर्मचारियों के आने-जाने के समय को अलग-अलग रखा जाएगा. इसके अलावा उन्हें वर्क-फ्रॉम-होम के मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ