Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

पटना में नोएडा जैसा दर्दनाक हादसा, खुले चैंबर में गिरी ढाई साल की बच्ची, ढूंढा तो मिली लाश

Patna News: पटना के नौबतपुर इलाके में खुले चैंबर में गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची के परिजनों और गांववालों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 20, 2026 12:22
Patna News
Credit: Social Media

बिहार की राजधानी पटना में नोएडा जैसे हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. नौबतपुर इलाके में खुले नाले के चैंबर में गिरने से ढाई साल की मासूम बच्ची की जान चली गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है, साथ ही लोगों में काफी आक्रोश भी है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची रोज की तरह सुबह आंगनबाड़ी सेंटर गई थी. छुट्टी के बाद वो अकेले ही घर लौट रही थी. रास्ते में सड़क किनारे बना एक नाला था, जिसका चैंबर खुला हुआ था. चलते हुए बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वो सीधे खुले चैंबर में गिर गई. चैंबर में पानी भरा हुआ था, जिससे बच्ची की डूबने से मौत हो गई.

नीट छात्रा मौत केस: धमकी भरे पत्र पर बड़ा खुलासा, परिवार के सदस्य पर शक

---विज्ञापन---

चैंबर में मिला बच्ची का शव

काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए. उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. शुरुआत में परिजनों को अपहरण की आशंका भी हुई और उन्होंने थाने में सूचना दी. इसके बाद गांव के लोग भी खोजबीन में जुट गए. खोज के दौरान सड़क किनारे खुले चैंबर के पास बच्ची का बैग दिखाई दिया. जब गांववालों ने चैंबर में झांककर देखा तो अंदर बच्ची नजर आई. मोटर से तुरंत पानी निकालने की कोशिश की गई और बच्ची को बाहर निकाला गया. परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इलाके में कई जगह नाले और चैंबर खुले पड़े हैं, जो छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. अगर समय रहते इन्हें ढक दिया जाता, तो ये हादसा टल सकता था. गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी खुले नालों और चैंबर को तुरंत ढका जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कैसा होता है जहर का स्वाद? 5 सहेलियों ने टेस्ट करने के लिए खाया, 4 की मौत; पढ़ें जिंदा बची लड़की की आपबीती

First published on: Feb 20, 2026 12:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.