Palak Saxena
मैं डिजिटल जर्नलिस्ट हूं और वर्तमान में News24 Hindi के साथ काम कर रही हूं. पिछले एक साल से मैं कंपनी में कार्यरत हूं. लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग बीट के साथ-साथ न्यूज बीट पर भी काम कर रही हूं.
Read More---विज्ञापन---
पटना के चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है. मृतक छात्रा के घर मिले कथित धमकी भरे पत्र की जांच में अहम खुलासा हुआ है. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच में पत्र की लिखावट परिवार के ही एक सदस्य की हैंडराइटिंग से मेल खाने की बात सामने आई है.
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस को मामले में संदेह हुआ था. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से हस्ताक्षर और लिखावट के नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा गया. अब एफएसएल रिपोर्ट में पत्र की लिखावट का मिलान परिवार के एक सदस्य से होने की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस अब संबंधित परिवार सदस्य से विस्तृत पूछताछ की तैयारी में है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि एसआईटी और सीबीआई की जांच को भटकाने के उद्देश्य से इस तरह का पत्र तैयार किया गया हो सकता है.
छात्रा के गांव स्थित घर पर ऐसे धमकी भरे पत्र शनिवार और फिर सोमवार को फेके गए थे. जिसमे लिखा था “ज्यादा न बन सब मारा जायेगा..सब के जान मारेंगे ” जबकि दूसरे पत्र में लिखा था “न मानोगे.. बेटी गई अब बेटा भी मरेगा दो दिन में…” हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।