Commercial LPG New Rules: गैस सिलेंडर चाहिए तो करना होगा ये काम, सरकार ने बदला नियम

Commercial LPG New Rules:दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव! अब बिना PNG कनेक्शन आवेदन के नहीं मिलेगा सिलेंडर. जानें क्या है सरकार का नया आदेश और कैसे आप पर पड़ेगा इसका असर.

Commercial Cylinder

कमर्शियल सिलेंडर के ही दाम बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन

Commercial LPG New Rules : अगर आप दिल्ली में रहते हैं और होटल, रेस्टोरेंट या कोई फैक्ट्री चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. राजधानी में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल उन्हीं ग्राहकों को दी जाएगी, जो पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के लिए आवेदन करेंगे. दिल्ली सरकार और तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने मिलकर यह नया फैसला लिया है. नए नियमों के अनुसार, सभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स को खुद को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य होगा.

कनेक्शन के लिए अप्लाई करना जरूरी

नए नियम के मुताबिक, जहां भी पीएनजी की पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां ग्राहकों को कनेक्शन के लिए अप्लाई करना ही होगा. जिन इलाकों में अभी पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां दुकानदारों और मालिकों को एक औपचारिक ‘वचन पत्र’ देना होगा कि जैसे ही उनके क्षेत्र में पाइपलाइन आएगी, वे तुरंत पीएनजी पर स्विच कर लेंगे.

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला?

ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरतों के लिए कुवैत और कतर जैसे खाड़ी देशों पर निर्भर है, जहां फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है. इसके उलट, पीएनजी (नेचुरल गैस) के लिए भारत के पास अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. यही वजह है कि सरकार एलपीजी की मारामारी को कम करने के लिए पीएनजी को बढ़ावा दे रही है.

आम आदमी और सरकार को क्या होगा फायदा?

पीएनजी में बुकिंग या रिफिलिंग का इंतजार नहीं करना पड़ता, यह सीधे पाइप के जरिए 24 घंटे उपलब्ध रहती है. एलपीजी के मुकाबले पीएनजी का बिल कम आता है, जिससे व्यापारियों की लागत घटेगी. सरकार को उज्ज्वला और घरेलू गैस पर भारी सब्सिडी देनी पड़ती है, जबकि पीएनजी पर ऐसी कोई सब्सिडी नहीं है. इससे सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा. सिलेंडर को ट्रक और डिपो के जरिए भेजने के बजाय पाइपलाइन से गैस पहुंचाना ज्यादा सुरक्षित और आसान है.

बता दें कि 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है, जो एक महीने में तीसरी बार है. ऐसे में सरकार ने पीएनजी कनेक्शन के लिए नियमों को काफी सरल बना दिया है ताकि लोग आसानी से इस पर शिफ्ट हो सकें. अब कनेक्शन के लिए लगने वाली भारी-भरकम फीस और कागजी बाधाओं को भी हटा दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ