हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई एयरपोर्ट पर महिला यात्री ने मचाई अफरा-तफरी, स्टाफ से बोली- मेरे बैग में बम

विज्ञापन

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला यात्री ने अपने बैग में बम होने की जानकारी दी। हालांकि सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने छानबीन की तो महिला का दावा झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई से कोलकाता जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक एक महिला यात्री मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाली थी। बताया गया है कि महिला अपने साथ निर्धारित वजन से ज्यादा सामान लेकर जा रही थी। इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसे अतिरिक्त भुगतान के लिए कहा, लेकिन महिला ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। महिला और प्रबंधन में कहासुनी हो गई।

इसके बाद महिला ने अपने एक बैग में बम होने का दावा किया। बम की सूचना पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी हरकत में आ गई। उन्होंने तत्काल महिला के लगेज की जांच शुरू की। जांच में महिला का दावा झूठा निकला।

विज्ञापन

महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस घटना के बाद सहार थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व 505(2) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola