पुणे के तलेगांव MIDC इलाके से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक महिला कई सेकंड तक 8वीं मंजिल की बालकनी से जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही. नीचे खड़े लोग चीखते रहे, उसे ऊपर आने की गुहार लगाते रहे, लेकिन फिर अचानक उसका हाथ छूट गया, और कुछ ही पलों में सब खत्म हो गया.
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना तलेगांव MIDC स्थित अर्बन लाइफ टावर सोसायटी की बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय प्रतिभा शंकर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना से ठीक पहले प्रतिभा और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद महिला काफी तनाव में थी, इसी बीच वह अचानक फ्लैट की बालकनी तक पहुंच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतिभा कुछ देर तक 8वीं मंजिल की रेलिंग पकड़े लटकी रही, नीचे मौजूद लोग लगातार चिल्लाकर उसे संभलने और ऊपर चढ़ने के लिए कहते रहे.
सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई, कई लोग मदद के लिए दौड़े. लेकिन किसी के पहुंचने से पहले ही महिला का हाथ फिसल गया. 8वीं मंजिल से नीचे गिरते ही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, हादसे के बाद पूरी सोसायटी में सन्नाटा पसर गया.
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोसायटी में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही तलेगांव MIDC पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस वजह से हुआ था और क्या महिला को किसी तरह प्रताड़ित या आत्महत्या के लिए उकसाया गया था. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है.
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
21 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines