'थ्री स्टेट फॉर्मूला' क्या? जिससे BJP चुनेगी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, नया चेहरा कर सकता है हैरान

Maharashtra CM Face Formula: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सबसे बड़ सवाल यह है कि सीएम कौन बनेगा? इसको लेकर आज तीनों दलों के नेता दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

Maharashtra CM Face

Maharashtra CM Face

विज्ञापन

Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र चुनाव 2024 में महायुति को तीन चौथाई से अधिक बहुमत मिला। अब सीएम फेस को लेकर तीनों दलों में मंथन चल रहा है। हालांकि बीजेपी के दोनों सहयोगी शिंदे और अजित कह चुके हैं कि तीनों दल बैठकर सीएम फेस तय करेंगे। आज बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी के अजित पवार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे दिल्ली में इसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बाद साथ बैठक करेंगे।

बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव में 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटों पर जीत दर्ज की। सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी का सीएम पद पर दावा और मजबूत माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 80 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली शिंदे सेना के पास 57 विधायक हैं। ऐसे में शिंदे की पार्टी भी सीएम के लिए दावा कर रही है। बीजेपी के सूत्रों की मानें तो इस समय तीन फॉर्मूले से प्रदेश में सीएम बनाया जा सकता है।

Advertisment

कोई सरप्राइज चेहरा हो सकता है सीएम

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर एक बात तो क्लियर है कि गठबंधन के सभी दलों को साधने के लिए बीजेपी दो डिप्टी सीएम भी बनाएगी। ऐसे में सीएम चुनने को लेकर तीन फॉर्मूले इस समय सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सबसे पहला राजस्थान फॉर्मूला। राजस्थान में चुनावी जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने भजनलाल शर्मा को सीएम पद के लिए चुना था। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने और फिर सीधे सीएम बन गए। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि बीजेपी किसी फ्रेश चेहरे को सीएम की कमान सौंप सकती है।

कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी भी सीएम की रेस में

वहीं दूसरा फॉर्मूला एमपी का है। एमपी में बीजेपी को महाराष्ट्र की तरह ही तीन चौथाई बहुमत मिला था। इसके बाद पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को कमान सौंपी थी। मोहन यादव इससे पहले शिवराज कैबिनेट में मंत्री थे। ऐसे में यह संभव है कि देवेंद्र फडणवीस या शिंदे कैबिनेट में मंत्री रहे किसी नेता को भी बीजेपी कमान सौंप सकती है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार की तरह शिंदे बन सकते हैं सीएम

वहीं तीसरा फॉर्मूला बिहार का है। बिहार में 2020 में एनडीए को बहुमत मिला था। नतीजों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई थी। इसके बावजूद बीजेपी ने चुनाव से पहले किया अपना वादा निभाते हुए नीतीश कुमार को सीएम बना दिया था। ऐसे में बीजेपी ये कहती रही है कि महाराष्ट्र का चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, ऐसे में वह बिहार फॉर्मूले के तहत शिंदे को सीएम बना सकती है।

विज्ञापन

चौथा फॉर्मूला क्या कहता है?

इन तीन फॉर्मूलों के अलावा एक फॉर्मूला यह भी है कि बीजेपी और शिवसेना ढाई-ढाई साल के लिए अपना सीएम फेस तय करें। ऐसे में पहले ढाई साल बीजेपी का सीएम रहेगा और बाकी के ढाई साल में शिवसेना का सीएम होगा। सूत्रों की मानें तो पार्टी महाराष्ट्र में किसी नए चेहरे को सीएम की कमान सौंप सकती है वहीं फडणवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ