महाराष्ट्र में होली, मुहर्रम और गांधी जयंती पर ड्राई डे खत्म? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

महाराष्ट्र में होली, मुहर्रम और गांधी जयंती को लेकर ड्राई डे हटाने की खबरें सामने आई थीं. अब राज्य सरकार ने इस गलतफहमी को दूर करते हुए कहा है कि शराबबंदी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Dry Days in Maharashtra

Credit: Social Media

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज थी कि महाराष्ट्र में होली, मुहर्रम और गांधी जयंती जैसे बड़े त्योहारों पर ड्राई डे खत्म कर दिया गया है और इन दिनों शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत मिल गई है. इन खबरों के सामने आने के बाद लोग काफी कन्फ्यूज हो गए थे. अब इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार ने सारी गलतफहमी दूर कर दी है. सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि ड्राई डे को लेकर कोई नया फैसला नहीं लिया गया है और पहले से लागू नियम अब भी जारी हैं. यानी होली, मुहर्रम, गांधी जयंती, बाकी तय धार्मिक और राष्ट्रीय अवसरों पर शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक कुछ रिपोर्ट्स में नियमों को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे ये अफवाह फैल गई कि ड्राई डे हटाया जा रहा है. सरकार ने कहा कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं और जनता को सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई डे क्या होता है?

ड्राई डे वो दिन होता है जब सरकार के आदेश के मुताबिक शराब की दुकानों, बार और होटलों में शराब बेचने पर रोक होती है. ये नियम देश में राष्ट्रीय पर्वों, धार्मिक त्योहारों और खास सामाजिक अवसरों पर लागू किया जाता है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और लोगों की भावनाओं का सम्मान हो सके. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सरकार है, इसलिए कुछ लोगों ने इस मुद्दे को राजनीति से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि ड्राई डे का फैसला राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक और सामाजिक आधार पर होता है.

महाराष्ट्र सरकार की अपील

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ सरकारी नोटिफिकेशन और विश्वसनीय सूत्रों पर भरोसा करें. साथ ही सरकार के सभी नियमों का पालन करें. आपको बता दें कि साल 2026 में करीब 28 ड्राइ डे हैं, जिसमें 4 मार्च (होली), 21 मार्च (ईद), 26 मार्च (राम नवमी), 31 मार्च (महावीर जयंती), 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के साथ-साथ दीवाली, महाशिवरात्रि जैसे कई धार्मिक त्योहार शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ